लैलूंगा

लैलूंगा ब्रेकिंग:- रायगढ़ जिले के  तहसील कार्यालय लैलूंगा में ग्राम तोलमा के  कुछ निवासी तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुंचे ।

लैलूंगा ब्रेकिंग:- रायगढ़ जिले के  तहसील कार्यालय लैलूंगा में ग्राम तोलमा के  कुछ निवासी तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुंचे ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तोलमा निवासी निकोलस टोप्पो , मेरखा टोप्पो( महिला) ,सतीश टोप्पो वगैरह ने आरोप लगाया कि (ग्राम तोलमा प. ह. न. क्रमांक 34, खसरा नंबर 999,रकबा 5.760 हेक्टेयर 14 एकड़ लगभग)  के संबंध मेंअनावेदकों अमूस टोप्पो,शिलाश  टोप्पो ,एग्नेश टोप्पो द्वारा  जान से मारने की धमकी देने  की बात कही। दिनांक 29/02 /2024 को तहसील न्यायालय लैलूंगा में उक्त भूमि के सीमांकन  के लिए आदेश प्राप्त होने के बावजूद भी पटवारी रोहित कुमार पटेल द्वारा आज 40 दिन बीत जाने के बाद भी नापजोख नहीं करते हुए न्यायालय  के आदेश की उपेक्षा करते हुए आज दिनांक तक सीमांकन हेतु जमीन नहीं नापी गई है । आवेदकों ने बताया कि अनावेदकों ने  इस संबंध में गांव में व्यक्तिगत  बैठक बुलाई जिसमें पटवारी भी शामिल हुआ जो की एक शासकीय कर्मचारी होने के कारण विधि विरुद्ध है ।आवेदको ने बताया कि अनावेकों का  इस भूमि पर एक इंच भी हिस्सा नहीं ,है यह हमारे पूर्वजों की पैतृक भूमि है। इसके लिए न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई हैं यदि यहां न्याय नहीं मिलता है तो इस पैतृक भूमि को आपराधिक तत्वों के चंगुल से छुड़ाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे और उच्च न्यायालय तक यदि जाना पड़े तो भी जाएंगे