मोदी सरकार व विष्णुदेव सरकार के जन कल्याणकारी योजना को लेकर घर घर पहुंच रहे कार्यकर्ता– बोधराम प्रधान।

मोदी सरकार व विष्णुदेव सरकार के जन कल्याणकारी योजना को लेकर घर घर पहुंच रहे कार्यकर्ता– बोधराम प्रधान।

लैलूँगा- भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की विष्णुदेव सरकार के द्वारा जितने भी जन कल्याणकारी योजना चल रहे है उसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है जिसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में घर घर सम्पर्क कर जानकारी दे रहे हैं केंद्र के मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना जैसे- सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण, किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,किसान सम्मान निधि,हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना,मातृत्व वंदन योजना, फसल बीमा योजना, गरीब कल्याण हेतु अंत्योदय अन्न योजना 5 वर्ष तक निशुल्क चावल, जीवन ज्योति बीमा योजना,सस्ती दवाई के लिए जन औषधि केंद्र,108 योजना,102 महतारी एक्सप्रेस, वंदे भारत ट्रेन की योजना,500 वर्षो से विवादित मुद्दा खत्म कर राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण निशुल्क दर्शन , धारा 370 खत्म ,तीन तलाक जैसे कुरीति बंद जैसे जन्म से लेकर मृत्यु तक कि अनेक योजना चल रहे जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है और राज्य में विष्णुदेव सरकार बनते ही 100 दिन में ही 18 लाख से ऊपर प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति,3100 रु में धान खरीदी ओ भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल,पूर्व 2 वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान, महतारी वंदन के तहत प्रति माह 1000 रु जो 2 माह का सभी विवाहित महिलाओं के खाते में आ चुका ऐसे विभिन्न योजना का लाभ भाजपा सरकार जन कल्याण हेतु संचालित कर रही है जिसको जन जन तक पहुंच कर जानकारी देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।और साथ मे अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठीया को भारी बहुमत से विजयी बनाने का निवेदन किया जा रहा है
