थाना परिसर में शांति समिति के बैठक संपन्नत्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील

थाना परिसर में शांति समिति के बैठक संपन्न
त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील

तुमला- वर्तमान में चल रही क्षेत्र नवरात्रि पर्व आगामी त्योहार रामनवमी पर्व को लेकर के शांति समिति के बैठक सोमवार 15 अप्रैल को तूमला थाना परिसर में थाना प्रभारी कोमल नेताम की अध्यक्षता में शाम 6 बजे संपन्न हुई ।आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वामी विवेकानंद युवा समिति के सदस्य सभी धर्म और संप्रदाय के लोग उपस्थित रहे जिसमें श्री नेताम द्वारा सभी को शांतिपूर्वक वह आपसी प्रेम सद्भाव के साथ रामनवमी त्योहार मनाने की अपील की ।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए डीजे बजाने की अपील की। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पात व खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर वख्शा नहीं जाएगा। बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार साय, जीपीएल अध्यक्ष गोपेश्चन्द साय, स्वामी विवेकानंद समिति पदाधिकारी प्रमोद साहू ,अजय कुमार गुप्ता, नंदकुमार यादव ,बजरंग उपस्थित थे।
