लैलूंगा रामनवमी पर्व पर नीकाली सोभा यात्रा अग्रसेन चौक में किया गया गंगा आरती…

लैलूंगा रामनवमी पर्व पर नीकाली सोभा यात्रा अग्रसेन चौक में किया गया गंगा आरती….







लैलूँगा नगर में रामनवमी के अवसर पर आज हिन्दू संगठनों के द्वारा लैलूँगा में भब्य सोभा यात्रा निकाली गई इस दौरान ग्रामीणों और नगर के रहवाशी द्वारा भग्वा झंडा के साथ झांकी एव्म कलश यात्रा और दी जे की रैली निकाली गई जिसमें महिलाओं के द्वारा सर पर कलश रखकर नगर के मुख्य चौंक चौराहे से होकर अग्रसेन चौक पहुंचा। इस दौरान नगर के महिला पुरुष बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शहर में रामनवमी के अवसर पर भगवान रामचंद्र जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजार से अधिक रामभक्तों हिस्सा लेने का अनुमान जताया गया है। शोभायात्रा इतनी लंबी थी कि यह शाम 6 बजे जब हाई स्कूल से यात्रा प्रारंभ हुई इसका आखरी छोर दिखाई नहीं पड़ रहा था। जहां-जहां से शोभा यात्रा गुजरी वहां पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया, श्रीराम जन्मोत्सव शहर में पूरे धूमधाम से मनाया गया। , सबसे पहले शाम को हाईस्कूल मैदान के पास राम मंदिर में एकत्रित हुए, जहां से रैली के रूप में निकली, इस बार रामनवमी शोभायात्रा का 6 वां वर्ष था। इस शोभायात्रा में शामिल होंने के लिए शहर के गली मोहल्लों से लेकर ग्रामीण इलाकों के भी लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए दोपहर से पहुंचे हुए थे। इस शोभायात्रा विशेष बात यह रही कि जिसकी भव्यता देखते ही बन रही थी। इस बार शोभायात्रा का आकर्षण का केन्द्र काशी के तर्ज पर रामलला की प्रतिमा के सामने गंगा आरती की गई
आरती देखने के लिए आम लोगों का हुजूम लगा रहा।
