कोतबा

परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा, हवन पूजन महाआरती सुन्दरकाण्ड पाठ सहित विभिन्न आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया प्राकट्योत्सव।

परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा, हवन पूजन महाआरती सुन्दरकाण्ड पाठ सहित विभिन्न आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया प्राकट्योत्सव।

0.फूलो से हुवा स्वागत जलपान ठण्डा पिला कर जगह जगह हुवा स्वागत

कोतबा:- धर्मनगरी कोतबा में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। विप्र विकास परिषद के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और परशु राम जयंती पर निकली शोभा यात्रा का नागरिकों के द्वारा जगह जगह जलपान कराते हुए स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज कोतबा एवं क्षेत्र के विप्रजनो की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही। शुक्रवार सुबह ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर अनुष्ठान में हिस्सा लिया।सुबह से ही कार्यक्रम की शुरुआत कर संत समाज गहिरा गुरु आश्रम कोतबा के यज्ञशाला भवन में सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया जिसके बाद 10 बजे से तपकरा से पधारे यज्ञाचार्य प्रशांत शर्मा के द्वारा भगवान परशुराम जी का विधिविधान से अभिषेक पूजन हवन यज्ञ कार्य संपन्न कराया गया। महायज्ञ में विप्रविकास परिषद के संरक्षक अशोक शर्मा(मदन) व दर्शनदेवी शर्मा यजमान रहे। महायज्ञ पश्चात महाआरती की गई। जिसमें समस्त विप्रजनों की उपस्थिति रही। जिसके बाद शाम 6 बजे से नगर में भगवान परशुराम जी का विप्र समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महिला, पुरूष सहित बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए। आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में परशुरामजी की आकर्षक झाँकी भी शामिल थी। जिनके उपर भी फुलों की बरसात की गई। यात्रा में विप्रो ने जमकर जयकारे भी लगाए और शक्ति प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों के द्वारा फुल बरसाते हुए स्वागत किया गया। साथ ही समाजिक संगठनों के द्वारा पेयजल ठण्डा एंव शर्बत आदि की भी व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा यज्ञशाला भवन से प्रारंभ होकर परशुराम चौक से बस स्टैंड हनुमान मंदिर चौक, रायगढिया चौक,कारगिल चौक होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः भगवान परशुराम चौक पहुँची जहाँ भगवान की मूर्ति पूजन कर महाआरती की गई जिसके बाद यज्ञशाला भवन में शोभायात्रा का समापन किया गया। जहां सभी विप्र जनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सवामणी महाप्रसादी भोग का वितरण भी पूरे नगर में किया गया। कार्यक्रम के समापन पश्चात विप्र विकास परिषद के अध्यक्ष खुशीराम शर्मा ने समाज के सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। समाज के अध्यक्ष ने प्रेरणामयी में उद्बोधन समाज को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि युवाओं के उपर समाज को दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सुमित शर्मा, बसंत शर्मा,संतोष शर्मा, मयंक शर्मा,संदीप शर्मा,पवन शर्मा, खुशी राम शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, संरक्षक अशोक(मदन) शर्मा, संरक्षक नरसिंह शर्मा,संरक्षक गणेश शर्मा,केसर शर्मा,पवन शर्मा,दीनबंधु शर्मा,बालकिशन शर्मा,योगेश शर्मा,शिवकुमार शर्मा,सुदामा शर्मा,धीरज शर्मा,महेन्द्र शर्मा,योगेन्द्र शर्मा,बजरंग शर्मा,पंकज शर्मा,जयंत शर्मा,आनंद शर्मा,कमल शर्मा,शुभम शर्मा,राजेन्द्र अवस्थी, दिपक शर्मा,अमन शर्मा,जीनु शर्मा,अजय शर्मा,अविषेक शर्मा,दीपक शर्मा,हेमंत शर्मा,नवीन शर्मा,गुड्डू शर्मा,लल्ला शर्मा,सुनील शर्मा,पीयूष शर्मा, रमेश शर्मा ,तरुण शर्मा,प्रथम शर्मा,प्रवीण शर्मा, राजेन्द्र शर्मा,रामलाल शर्मा,के साथ समाज की महिलाएं भी भारी संख्या में सम्मिलित हुए सभी का सराहनीय योगदान रहा।