धर्मनगरी कोतबा में 3 जनवरी से होगा 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, कार्यसमिति का हुवा गठन,सर्वसम्मति से बसंत गुप्ता बने कार्यकरिणी के अध्यक्ष

धर्मनगरी कोतबा में 3 जनवरी से होगा 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, कार्यसमिति का हुवा गठन,सर्वसम्मति से बसंत गुप्ता बने कार्यकरिणी के अध्यक्ष


कोतबा:- धर्मनगरी कोतबा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति संवर्धन व विश्व कल्याण हेतु 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की अनुमति मिल गई।यह गायत्री महायज्ञ धर्मनगरी कोतबा में दिनांक 03 से 06 जनवरी 2025 को भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा जिसकी तैयारी को लेकर दिनांक 06/07/2024 दिन शनिवार को स्थानीय गहिरा गुरु आश्रम कोतबा में जिला स्तरीय गोष्ठी गायत्री परिवार के जिला समन्वयक के.आर.श्रीवास की अध्यक्षता में की गई, जसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रभारी डी.आर. चौहान जिसमें 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की कार्यकारणी की गठन सर्व सहमति से किया गया। जिसमे अध्यक्ष-बसंत कुमार गुप्ता को बनाया गया वही उपाध्यक्ष सुमीत कुमार शर्मा ,जयशंकर झांप,महेश कुमार अग्रवाल को बनाया गया। वही कोषाध्यक्ष का पद विजय शंकर चौधरी,सहकोषाध्यक्ष सवितनंदन निखाडे ,सचिव धरमसेवक बंजारा,श्याम कुमार साहु बनाए गए वही मिडिया प्रभारी अजय गुप्ता,मंयक शर्मा को बनाया गया।


वही संरक्षक मण्डल में उमाशंकर भगत,सुकृत सिंह सिदार,सुखसागर अग्रवाल,सुरेश कुमार अग्रवाल,राधेश्याम अग्रवाल ,नीलाम्बर चौधरी,खुशीराम शर्मा,योगेश शर्मा,मोहन लाल अग्रवाल(रायगढ़),बानेश्वर यादव,शैलेश नारंग,गोवर्धन यादव,वेणुधर यादव,सजन बंजारा, नन्दू नायक,ऋषि शर्मा(रोकबहार),विजय शर्मा,अमरचंद अग्रवाल,वीरू गुप्ता(तपकरा),अनूप जिंदल(कांसाबेल),जगन्नाथ गुप्ता(बागबहार)अशोक कुमार अग्रवाल(बागबहार),सुश्री रत्ना पैंकरा,को गठन किया गया, तद्उपरांत नवगठित कार्यकारणी समिति के पदाधिकारियों का जिला समन्वयक द्वारा तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया, समिति के सभी सदस्यों ने 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की सफल आयोजन के लिए संकल्प लिया। आयोजको ने बताया कि सितंबर माह में हरिद्वार से शक्ति कलश ला कर 108 ग्रामो में जा कर दिप यज्ञ कर सभी समाज के सभी व्यक्तियों के सहयोग से 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन की तैयारीयां प्रारंभ कर दी गई है जिसके लेकर हर 15 दिन में स्थानीय व 1 माह में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी आहूत की गई है। जिसमे कार्यक्रम रूपरेखा तय किया जाएगा। आयोजन को लेकर कोतबा के हिन्दू धर्मावलंबियों में काफी उत्साहित नजर आ रहे है।
