लैलूंगा
लैलूँगा सड़क पर मवेशियों का जमावडा हादसे का आशंका

लैलूँगा सड़क पर मवेशियों का जमावडा हादसे का आशंका

लैलूंगा : आवारा मवेशियों को सड़क से हटाने के लिए नगर पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है इसके कारण मुख्य सड़क पर मवेशियों का जमावडा आए दिन लगा रहता है ऐसे आवारा मवेशियों से सड़क में आने जाने वाले न सिर्फ वाहन चलाकों बल्कि पैदल चलने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मवेशियों के सड़क पर बैठे रहने से दुर्घटना की आशंका तो बनी रहती है ऐसे में मवेशियों द्वारा हमला करने का भी डर बना रहता है
