शिक्षा के मंदिर के छात्र-छात्राओं का भविष्य शराबी शिक्षक के हाथों में..।

शिक्षा के मंदिर के छात्र-छात्राओं का भविष्य शराबी शिक्षक के हाथों में..।
प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला लिबरा में शिक्षा के मंदिर के छात्र-छात्राओं का भविष्य शराबी शिक्षक के हाथों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कई योजनाएं संचालित की गई है साथ ही शिक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम शासन द्वारा कराया जा रहा है जिससे कि शिक्षा का स्तर आगे बड़े सभी स्कूलों में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई है ।


विकास खण्ड लैलूंगा के पूर्व माध्यमिक शाला लिबरा का शिक्षक जो कि शिक्षा के मंदिर में शराब पीकर छात्र छात्राओं को पढ़ाने आता है जब शिक्षा देने वाला गुरु ही शराब पीकर शिक्षा देगा तो ऐसे में वहां पड़ने वाले बच्चों का भविष्य क्या होगा।
ग्रामिणों द्वारा कई बार समझाने के बाद भी शराबी शिक्षक के रवैया में कोई सुधार नहीं हुआ।
अब देखना यह है कि मीडिया में प्रकाशन के बाद शराबी शिक्षक के ऊपर सम्बंधित उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही किया जाता है।
