लैलूंगा के श्यामनगर बाजार पारा वाशी ने धूमधाम से किये गणपति बाप्पा का विसर्जन।

लैलूंगा के श्यामनगर बाजार पारा वाशी ने धूमधाम से किये गणपति बाप्पा का विसर्जन।


लैलूंगा:- लैलूंगा के श्यामनगर, बाजार पारा मे जबरदस्त गणेश चतुर्थी की धूम रही। प्रथम दिन से ही अनेक प्रकार के खेल कूद, मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं, हन्डी फोड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, अंताकछड़ी, बोरी दौड़, प्रतियोगिताएं करायी गयी। जिसमे मोहल्ले के माताए एवं बहने भी बड़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपना योगदान दिये।
डांस प्रतियोगिता भी करायी गयी जिसमे बाहरी राज्य एवं शहरों से अनेक डांसर ने भाग लेकर शानदार मनोरंजन कराये।

विसर्जन की पूर्व संध्या मे गणपति जी महराज को भोग लगाकर भव्य भंडरा का आयोजन किया गया,
तत्पश्चात जशपुर नगर से आये कीर्तन भजन संग्रह का आयोजन किया गया जिसमे मोहल्लेवासी भक्तिमय संद्या का पूर्ण आनंद किये।
दस दिन गणेश जी की श्रद्धा पूर्ण सेवा भाव से पूजा अर्चाना कर , धूमधाम से नाच गाना कर विदाई दी गयी। पूरे लैलूंगा मे बाजारपारा, श्याम नगर की वाह वाही की जा रही है समिति द्वारा आने वाले समय मे और भी भव्य प्रोग्राम करने की बात कर रही है।
इस समिति मे प्रमोद प्रधान, संतोष यादव, सोनू यादव, विकाश यादव, उमेश शाही, राकेश कनोजिया, नविन वैष्णव, शिवा यादव, अंकित निषाद, मनोज महंत, संदीप राजपूत, अभिषेक मिश्रा, एवं पूरे श्यामनगर,बाजारपारा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये।
