लैलूंगा:- आज दिनांक 21/10/2024 सोमवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा, कंवर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने के पैरोकार सम्पूर्ण जीवन समाज को सजग और संगठित करने में समर्पित ।

लैलूंगा:- आज दिनांक 21/10/2024 सोमवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा, कंवर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने के पैरोकार सम्पूर्ण जीवन समाज को सजग और संगठित करने में समर्पित ।

स्वर्गीय जे एल पैंकरा जी की पुण्य तिथि के अवसर पर लैलूंगा कंवर समाज द्वारा कंवर समाज भवन लैलूंगा में उनके छायाचित्र के सामने पुष्प, धूप, दीप जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। एक महान समाज सुधारक, आधुनिक कंवर समाज के शिल्पी, मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री जे एल पैंकरा जी का जन्म 15 सितम्बर सन् 1952 को बैकुंठपुर के नजदीक ग्राम -सती पारा जिला-सरगुजा(छ०ग०) में हुआ था। वे शुरू से ही समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रसर रहे।
भोपाल में अतिरिक्त क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी के पद पर रहते हुए उन्होंने अविभाजित छ. ग. /म. प्र. में कंवर समाज के लिए बहुत कुछ करने की उनकी ललक समाज के लोगों को संगठित करने मददगार साबित हुआ। पहले रायपुर में कंवर समाज के युवा, विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी व समाज के लोगों को संगठित कर सभी के सहयोग से समाजिक भवन का निर्माण टाटी बंद रायपुर में करवाया । जिसका लोकार्पण तत्कालीन उप मुख्यमंत्री श्री प्यारे लाल कंवर (मप्र) के हाथों में हुआ। उसके बाद उन्होंने कभी पिछे मुड़कर कर नहीं देखा और रात दिन समाज को संगठित करने एक कर दिया। जहां भी हमारे समाज के लोग निवासरत हैं , वहां छोटी बड़ी सम्मलेन आयोजित कर लोगों को एक जुट रहने, समाज को शिक्षित बनाने बच्चों को स्कूल भेजने पर जोर दिया। और हर जगह कंवर समाजिक भवन बनाने हेतु भूमि दान कर शासकीय अनुदान राशि व सामाजिक सहयोग से भवन निर्माण कराने में उनका महत्व पूर्ण योगदान रहा। वे जीवन के अंतिम क्षण तक समाज हित में कार्य करते रहे और दिनांक 21/10/2017 को अंतिम सांस ली l
समाज के लिए समर्पित ऐसे महान व्यक्ति को कंवर समाज लैलूंगा द्वारा शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर सर्व श्री ललित कुमार पैंकरा, श्री नंदकुमार साय पैंकरा, श्री जयराम पैंकरा, श्री जयमंगल सिंह पैंकरा, श्री पोलेश्वर पैंकरा, श्री बालमुकुंद साय पैंकरा, श्री विरेंद्र कुमार पैंकरा, श्री जगरसाय पैंकरा, श्री देवचरण पैंकरा, श्रीमती भोजकुमारी पैंकरा, श्रीमती गणेशी पैंकरा, श्रीमती निमेश पैंकरा, आर्यन पैंकरा, लोकित पैंकरा आदि समाजिक सदस्यों ने उपस्थित होकर उनके श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए l
