रायपुर

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप को एक और बड़ी जिम्मेवारी

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप को एक और बड़ी जिम्मेवारी


रायपुर एम्स में वैधानिक सदस्य बनाए गए देवेंद्र प्रताप
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप एम्स रायपुर के वैधानिक सदस्य निर्वाचित
संसद में चुनावी प्रक्रिया के तहत रायपुर एम्स के वैधानिक सदस्य बनाए गए देवेंद्र प्रताप
कोल व स्टील संसदीय समिति के सदस्य भी हैं देवेंद्र प्रताप
संसद में होती है चुनावी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह को एक और बड़ी जिम्मेवारी मिली है. देवेंद्र प्रताप एम्स रायपुर में वैधानिक सदस्य निर्वाचित हुए हैं. मुलत: रायगढ़ के रहने वाले देवेंद्र प्रताप छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद राज्यसभा सांसद बनाये गए थे. राज्यसभा सांसद बनने के बाद लगातार छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में डर और महत्वपूर्ण संगठन की जिम्मेदारियां निभाने वाले देवेंद्र प्रताप को अब रायपुर एम्स में भी जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले स्टील और कोल की संसदीय समिति के सदस्य भी देवेंद्र प्रताप बनाये गए थे.

दरअसल संसद और केंद्र सरकार के बने नियमों के तहत देश के राष्ट्रीयकृत संस्थानों में संचालकों की कमेटी होती है, जिसे संचालक कमेटी या स्टेच्यूट्री बॉडी कहा जाता है. संसद की ओर से चुनावी प्रक्रिया के तहत इनमें सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं जो उक्त संस्थानों में सदस्य के बतौर अहम भूमिका में होता है ।

रायगढ़ जशपुर अंचल के लोगों को होगा फायदा
राज्यसभा सांसद देवेंद्र रायगढ़ के निवासी हैं और इस पद का लाभ रायगढ़ जशपुर के अंचल के लोगों को अवश्य मिलेगा चूंकि एम्स की अपनी प्रक्रिया होती है जिसमें शैक्षिक कमजोर तबके के लोगों को जानकारी के अभाव में परेशानी उठानी पड़ती है.