लैलूंगा

लैलूंगा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए लैलूंगा के लोगो के मन में समा जाने वाले जन नेता कपिल सिंघानिया ने पेश की अपनी प्रबल दावेदारी

लैलूंगा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए लैलूंगा के लोगो के मन में समा जाने वाले जन नेता कपिल सिंघानिया ने पेश की अपनी प्रबल दावेदारी….

लैलूंगा/वैसे तो कपिल सिंघानिया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लैलूंगा नगर नहीं बल्कि रायगढ़ जिले के भी चर्चित प्रतिष्ठित व्यापारी तथा पॉलिटिक्स में सफल रणनीति कार माने जाते हैं। वे लंबे समय से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं,इन्हीं वजहों से इनका जनता से सीधा संपर्क है। इन्होंने आज भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी के माध्यम से पार्टी से टिकट के लिए अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है, इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे ।जिनमें मुख्य रूप से सतीश साहू पिंटू बनी, मनोज अग्रवाल, राजेश सिंघानिया, सौरभ सिंघानिया, मधुकर सिंघानिया ,मनोज सिंघानिया ,लालू मुंडा आदि प्रतिष्ठित जन एवं भारी संख्या में लैलूंगा के नागरिक गण मौजूद रहे।

बता दें कपिल सिंघानिया लैलूंगा के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं, जिनके दावेदारी करने से स्वतः ही सब की दावेदारी कमजोर पड़ गई है ,कपिल सिंघानिया द्वारा दावेदारी करने पर जनता में खुशी की लहर है,और भाजपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है ।

लैलूंगा की जनता इस बात से इत्तेफाक रखती है, कि शतप्रतिशत लैलूंगा में भाजपा की सरकार आएगी। और लैलूंगा का विकास शांति और सुख ग्रामीणों को केवल कपिल सिंघानिया के अध्यक्ष बनने से ही प्राप्त होगी। लैलूंगा की जनता हमेशा से कपिल पर अटूट विश्वास और भरोसा जताती है, और आगे भी जताएगी ।इसके लिए कपिल सिंघानिया ने लैलूंगा की जनता के प्रति दिल से आभार जताया है,इस बात के लिए वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं,कि सम्माननीय जनता जनार्दन ने उनके प्रति विश्वास बनाए रखा है ,जो कि आगे भी हमेशा बना रहेगा।उनका विश्वास और प्यार कभी टूटने नहीं देंगे।उक्त कथन कपिल सिंघानिया जी ने अपने उद्बोधन में कही।इन मायनों में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कपिल सिंघानिया ही एकमात्र वो चेहरा हैं ,जो नगर अध्यक्ष चुनाव में प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर सकते हैं ,और अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा की झोली में डाल सकते हैं।।