कोतबा

ऑपरेशन आघात:-नशे के सौदागरों से 228 नग अवैध नशीली कफ सिरप जप्त,दो आरोपी गिरफ्तार. !

ऑपरेशन आघात:-नशे के सौदागरों से 228 नग अवैध नशीली कफ सिरप जप्त,दो आरोपी गिरफ्तार. !

कोतबा:-पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के ऑपरेशन आघात को जिले भर में बड़ी सफलता मिल रही हैं. इसी क्रम में कोतबा पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों से 228 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जप्त किया है.जप्त अवैधानिक कफ सिरप की मात्रा 22 लीटर बताई जा रही हैं. जबकि उसका बाजार मूल्य 44 हजार आंकी जा रही है.बरहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ चौकी कोतबा में 21(C)NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर रही हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में कोतबा हाईस्कूल निवासी मनीष सिंह पिता प्रधुम्न सिंह उम्र 34 वर्ष व मो.शाहिद खान उम्र 28 वर्ष निवासी रोकबहार चौकी कोतबा बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपियों के द्वारा गुमला झारखंड से इस अवैधानिक नशीली सिरप को बिक्री के लिये ग्राहक की तलाश करने रायगढ़ जिले के लैलूंगा की ओर जाने वाले थे.इसी दरम्यान कोतबा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो उन्होंने रोकबहार में मोटरसाइकिल चेकिंग की कार्यवाही शुरू की इसी दौरान हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG14 B 1267 में राजश्री के दो बड़े झोले की तलाशी ली गई.जिसमें कार्टून के डब्बे में 228 नग नशीली आनरेक्स कोडीन कफ सिरप जप्त किया गया।
प्रतिबंधित कफ सिरप के बारे में वैध दस्तावेजों की मांग की गई तो आरोपियों के द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नही किया गया जिसके कारण उन्हें हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई

मामले की कार्यवाही व नशीली कफ सिरफ सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, प्रधान आरक्षक अजय खेस, आरक्षक बूटा सिंह व पवन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् पुलिस के द्वारा कोतबा क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली ऑनरेक्स कोडीन कफ सिरफ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा।