रायगढ़

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण

रायगढ़, 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, ज्वाइंट कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, स्टेनो टू कलेक्टर श्री सूरज खर्रा व श्री संदीप यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।