31 अगस्त को लैलूंगा राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी राधाअष्टमी ।

31 अगस्त को लैलूंगा राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी राधाअष्टमी ।

लैलूंगा । धर्म नगरी लैलूंगा के सुप्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में बीते दिनों जन्माष्टमी का त्यौहार
बड़े धूम धाम से मनाया गया क्षेत्र के जनता ने भारी संख्या में प्रभु के दर्शन किए और आशीर्वाद ग्रहण किया , इस दौरान प्रभु का विशेष श्रृंगार कर फुल मालाओं से मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था और जिसके बाद प्रभु की छटी के अवसर पर भी भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था , इस दौरान प्रभु को फलों से विशेष श्रृंगार किया गया था , भक्त बधाई देते हुए रंगों से भजनों में झूम रहे थे , इसी तारतम्य में मंदिर के पुजारी गोपाल महाराज ने बताया कि आगामी 31 अगस्त को राधा अष्टमी का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा , इस दौरान भजन संध्या का आयोजन कर मंदिर को सजाया जाएगा । आगे उन्होंने बताया कि 31 अगस्त दिन रविवार को दोपहर 3/30 बजे से भजन संध्या प्रारंभ की जाएगी और बड़े धूम धाम से राधा जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसके पश्चात राधा रानी की आरती कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया कर बड़े प्रेम से राधाष्टमी मनाई जाएगी । उन्होंने क्षेत्र के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो कर पुण्य के भागी बनने की बात कही ।
