
चंद्रशेखर जायसवाल लैलूँगा/भीषण गर्मी को देखते हुए
भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स छत्तीसगढ़ के अपील पर जिला संघ रायगढ़ एवं भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लैलूंगा के मार्गदर्शन में प्रेस क्लब लैलूंगा, आयुष आरसीएम पीयूसी सेंटर लैलूंगा, आर्ट एंड लिविंग सेंटर लैलूंगा, पटेल फ्लेक्सी लैलूंगा आदि के सहयोग से विकासखंड लैलूंगा के विभिन्न स्कूलों के स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर टीम के द्वारा राहगीरों को शीतल जल पिलाने का नेक कार्य प्रारम्भ किया गया है।जो कि आज दिनाँक 9 अप्रैल से शीतल जल पिलाने का कार्य प्रारंभ हुआ है ।
आगामी दिवस में भी स्काउट गाइड रोवर रेंजर बच्चों के द्वारा स्वेच्छा से राहगीरों को जल पिलाने का कार्य चलता रहेगा।
